2024 से पहले UP के इस हिस्से में मुस्लिमों को लुभाने के लिए BJP ने बनाया प्लान, ईद के बाद करेगी 'स्नेह मिलन' प्रोग्राम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 7, 2023, 02:04 PM IST

अली ने कहा, “स्नेह मिलन सम्मेलन के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि हम सब एक हैं, हमारे पूर्वज एक ही थे। इससे सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा और लोग अपने नेताओं से जुड़ेंगे। चूंकि, ये नेता भाजपा के हैं, इसलिए पार्टी को भी फायदा होगा।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाली मुस्लिम बिरादरियों को लुभाने के लिए अगले महीने ईद के बाद इन क्षेत्रों में ‘स्नेह मिलन’ सम्मेलन आयोजित करेगी। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सम्मेलनों की शुरुआत मुजफ्फरनगर से की जाएगी।

muslims

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम जाट, मुस्लिम राजपूत, मुस्लिम गुर्जर और मुस्लिम त्यागी बिरादरियों के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है। वहां के लगभग हर लोकसभा क्षेत्रों में इनकी औसतन ढाई लाख आबादी है।” अली ने कहा, “पार्टी विभिन्न जिलों में ‘स्नेह मिलन : एक देश, एक डीएनए सम्मेलन’ आयोजित करके इन मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर लोकसभा क्षेत्रों के चुनावी समीकरणों पर असर पड़ेगा।”

End of Feed