Modi Sarkar @9: BJP का मेगा प्लान, सभी बड़े शहरों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय मंत्री, CM भी रहेंगे मौजूद

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 29, 2023, 06:56 AM IST

Modi Sarkar @9: रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रियों के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इन नौ साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रीय मंत्री प्रेजेंटेशन भी देंगे और मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देंगे। जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, उस राज्य में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को संबोधित करेंगे।

Modi Sarkar @9: केंद्र की सत्ता में अपने नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को मेगा प्लान बनाया है। केंद्र सरकार के मंत्री सभी राज्यों के प्रमुख शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। इसी क्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि इस बैठक में सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे।

Modi Sarkar @9

बड़े शहरों में आज भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के सीएम भी रहेंगे

रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रियों के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इन नौ साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रीय मंत्री प्रेजेंटेशन भी देंगे और मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देंगे। जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, उस राज्य में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को संबोधित करेंगे। विभिन्न शहरों में इन मंत्रियों को जिम्मेदारी मिली है।

End of Feed