'फुलझड़ी से काम चलाना होगा, धमाका नहीं कर सकते...', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाया कि वे “वोट चोरों” की रक्षा कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने एक हफ्ते में कर्नाटक CID के साथ पूरी जानकारी साझा करने की मांग की। वहीं, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को घुसपैठियों का समर्थक बताते हुए उनके आरोपों को राजनीतिक हताशा करार दिया। निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के दावों को गलत और निराधार बताया।

Rahul Gandhi Targets EC: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार "लोकतंत्र की हत्या करने वालों" तथा "वोट चोरों" की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

rahul gandhi news (4)

राहुल गांधी के आरापों का बीजेपी ने पलटवार किया है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

घुसपैठियों का साथ दे रहे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी के आरोपों पर र बीजेपी ने पलटवार किया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों के साथ हैं। कांग्रेस की हताशा बढ़ती जा रही है। हाईड्रोजन बम तो छोड़िए राहुल गांधी को फुलझड़ी से काम चलाना होगा। राहुल गांधी पहले आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं।

End of Feed