Bengal violence: बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा, BJP बोली-वाम दल का हश्र न भूलें ममता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2023, 01:49 PM IST

Bengal panchayat violence : भारतीय जनता पार्टी ने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल में पहले की सरकार ने इसी तरह की हिंसा का सहारा लिया था।

Bengal panchayat violence : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले बड़े पैमान पर हिंसा हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जून को भी आगजनी एवं हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें चार लोगों की जान गई। हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। हिंसा की घटनाओं को देखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती की मंजूरी दी है। कोर्ट के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है।

भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल में पहले की सरकार ने इसी तरह की हिंसा का सहारा लिया था और फिर बाद में उसका हश्र क्या हुआ, यह सभी को पता है।

End of Feed