जल रहा मणिपुर, पर PM मोदी मौन- राहुल का निशाना, स्मृति का पलटवार- हताश वंशवादी नेता कर रहे बदनाम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 06:23 PM IST

Congress vs BJP on Manipur Violence: वैसे, कांग्रेस ने एक रोज पहले शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री अमित शाह को फोन करना अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के दौरे के समय मणिपुर हिंसा को लेकर ऐसा क्यों नहीं किया था।

Congress vs BJP on Manipur Violence: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी निशाना साधा है। नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में भड़की हिंसा पर उन्होंने पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शनिवार (15 जुलाई, 2023) को एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, पर पीएम मोदी मौन हैं।

congress vs bjp on pm modi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

माइक्रो ब्लॉगिंग मंच पर गांधी के ऑफीशियल हैंडल से लिखा गया, ‘‘मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की है। पीएम ने एक शब्द नहीं बोला। इस बीच, राफेल के जरिए बैस्टिल दिवस परेड का टिकट मिल गया।’’

End of Feed