हादसे के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार...RCB जश्न भगदड़ पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, घायलों से मिलने पहुंचे बीवाई विजयेंद्र

भाजपा, जनता दल (सेक्युलर) सहित राज्य के विपक्षी दलों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को सुरक्षा में नाकामी के लिए दोषी ठहराया है। भाजपा नेता सीटी रवि ने इन मौतों के लिए कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला किया और इसे राज्य प्रायोजित कहा।

Stampede During RCB's IPL Win Celebrations: बेंगलुरू में आईपीएल विजेता आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाह हुए हादसे के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कर्नाटक सरकार पर अराजकता का आरोप लगाते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसकों के लिए यह एक खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन जीत का जश्न त्रासदी के दृश्य में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के ऐतिहासिक आईपीएल 2025 खिताब जीतने के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।

घायलों से मिलने पहुंचे कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष

राज्य सरकार को ठहराया दोषी

जनता दल (सेक्युलर) सहित राज्य के विपक्षी दलों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को सुरक्षा में नाकामी के लिए दोषी ठहराया है। भाजपा नेता सीटी रवि ने इन मौतों के लिए कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला किया और इसे राज्य प्रायोजित कहा। रवि ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अप्रत्याशित उत्सव... राज्य प्रायोजित हत्या। इस मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इसी तरह जेडीएस नेता निखिल कुमारस्वामी ने कड़े शब्दों में बयान जारी कर प्रशासन की निंदा की। उन्होंने कहा, आरसीबी की लंबे समय से प्रतीक्षित जीत का भव्य जश्न अराजकता, त्रासदी और निर्दोष लोगों की जान जाने में बदल गया। भारी भीड़ की उम्मीद थी, फिर भी राज्य सरकार ने कोई तैयारी नहीं दिखाई। कोई उचित योजना नहीं, कोई भीड़ प्रबंधन नहीं, कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं - बस श्रेय लेने की बेताब होड़ थी।

End of Feed