Gujarat Assembly Elections 2022: हिमाचल चुनाव (Himachal Pradesh) की घोषणा हो चुकी है। और इसके 40 दिन के अंतर से गुजरात (Gujarat) का चुनाव होगा। बहुत जल्द चुनाव आयोग (Election Commission) इसकी भी घोषणा करेगा। लेकिन गुजरात BJP के लिए बहुत अहम है और यही वहज है कि पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इसमें झोंक दी है। 12 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ किया और 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसका समापन एक विशाल रैली को सम्बोधित कर करेंगे।
गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की युद्ध स्तर की तैयारियां
गुजरात का गौरव बताएगी ये यात्रा
पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी काबिज है। बीजेपी की अभी तक की सरकारों ने जो भी काम किए हैं उसका गुणगान गाती, जन जन तक जागरूकता फैलाती गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ 12 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। यह गौरव यात्रा गुजरात की 182 विधानसभा सीटों से होकर निकलेगी और इस यात्रा से जन-जन को जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई डयूटी
गुजरात फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों, देश भर से संगठन के पदाधिकारियों और कई राज्यों के मंत्रियों को भी गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया है। यात्रा में- 12 अक्टूबर को राव दानवे साहेब पाटिल और प्रह्लाद पटेल
- 13 अक्टूबर को धर्मेन्द्र प्रधान
- 14 अक्टूबर को पुरुषोत्तम रूपाला
- 15 अक्टूबर को मनसुख भाई माडविया
- 16 अक्टूबर को संजीव बालियान
- 17 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी
- 18 अक्टूबर को प्रह्लाद जोशी
- 19 अक्टूबर को सर्वानंद सोनेवाल
- 20 अक्टूबर को राव इंद्रजीत सिंह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे। संगठन से 3 महासचिवों
- विनोद तावडे वडोदरा में 15 और 16 अक्टूबर
- तरूण चुघ जामनगर में 13 अक्टूबर और
- सी टी रवि को आनंद में 17 से 19 अक्टूबर तक यात्रा में शामिल होंगे।
