भाजपा को 2022-23 में मिले 259 करोड़, कुल चंदे का 70 फीसदी, एडीआर में खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 09:23 PM IST

BJP Donation Amount: सभी राजनीतिक दलों को चुनावी ट्रस्टों से प्राप्त चंदे में से भाजपा को 259.08 करोड़ रुपये या 70.69 प्रतिशत प्राप्त हुआ। बीआरएस को 90 करोड़ रुपये या कुल दान का 24.56 प्रतिशत प्राप्त हुआ।

BJP Donation Amount: चुनावी ट्रस्टों से राजनीतिक दलों को 2022-23 में मिले कुल चंदे में से 70 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ने बताया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को करीब 25 फीसदी चंदा मिला।

BJP

भाजपा को पिछले साल मिला सबसे ज्यादा चंदा

चुनावी ट्रस्टों की 2022-23 के लिए योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, 39 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घराने हैं जिन्होंने चुनावी ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है। एडीआर के मुताबिक, 34 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घरानों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 360 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया, एक कंपनी ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये का योगदान दिया, दो कंपनियों ने परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 75.50 लाख रुपये का योगदान दिया और दो कंपनियों ने ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

End of Feed