राजनाथ से खट्टर-सोनोवाल तक...तीन सूबों के CMs के लिए BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों का किया ऐलान, देखें- पूरी लिस्ट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 12:13 PM IST

BJP observers List: दरअसल, बीते दिनों निपटे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी।

BJP observers List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन सूबों में मुख्यमंत्री के चुनाव और विधायक दल के नेता के चयन के लिए अपने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए। शुक्रवार (आठ दिसंबर, 2023) को पार्टी की ओर से इन नामों का ऐलान भी किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भाजपा ने राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

BJP

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बीजेपी ने इसके साथ ही मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। वहीं, छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनावाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

End of Feed