वक्फ बिल पर घमासान, कौन किसके साथ? समझिए संसद में भाजपा और विपक्ष का गणित

Waqf Bill: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने वाला है जिसको लेकर केंद्र और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे। इस बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा में 8 घंटे प्रस्तावित किए गए हैं। लोकसभा में मंजूरी मिलने के बाद विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में लाया जा सकता है। वहां भी संख्याबल भाजपा नीत राजग के पक्ष में है।

Waqf Bill: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने वाला है जिसको लेकर केंद्र और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे। इस बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा में 8 घंटे प्रस्तावित किए गए हैं। इस दौरान भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। राजग और विपक्ष दोनों ने ही बिल को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है और अपने दलों के नेताओं को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा है।

Lok Sabha

लोकसभा

केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सदन की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में इस विधेयक पर आठ घंटे की चर्चा के लिए सहमति बनी जिसे सदन की भावना के अनुरूप और बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed