Nitin Nabin New Team: 'यह भाजपा की भविष्य की टीम...' नई नियुक्तियों पर क्या-क्या बोले नितिन नवीन; बताया पार्टी का रोडमैप

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। संगठनात्मक फेरबदल में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि 16 नए चेहरों को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Nitin Nabin New Team: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। टीम में बड़े पैमानें में फेरबदल किए गए। कई दिग्गज नेताओं की फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 16 नए चेहरों को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के इस फैसले पर नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह भाजपा की भविष्य की टीम है, भारत के भविष्य की टीम है, और मैं इस टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

nitin nabin

नितिन नवीन की ‘फ्यूचर टीम’ तैयार, BJP में बड़े फेरबदल के साथ कई दिग्गजों की वापसी। PTI

उन्होंने आगे कहा कि यह टीम प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और उनके संकल्प को जमीनी स्तर तक ले जाएगी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संबंधों को मजबूत करेगी, जनता के साथ संवाद को बढ़ावा देगी और निश्चित रूप से दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। बता दें कि नितिन नवीन अपने नए दल से 22 अगस्त को बैठक करेंगे।

End of Feed