Nitin Nabin New Team: 'बीजेपी का ये फैसला स्वागत योग्य...', किस नेता के हटाए जाने पर कांग्रेस महिला नेता हुईं खुश?

बीजेपी ने सोमवार को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम का ऐलान किया, जिसमें कई पुराने चेहरों की वापसी के साथ संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं। अमित मालवीय को पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया तंत्र की जिम्मेदारी से हटाकर दीपक म्हस्के को यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए अमित मालवीय पर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप लगाए।

Nitin Nabin New Team: बीजेपी की ओर से नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम का सोमवार को ऐलान हुआ। पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है, जबकि कुछ नेताओं को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, बीजेपी के डिजिटल संगठन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। लंबे समय से पार्टी के आईटी से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल अमित मालवीय को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक म्हस्के को आईटी और सोशल मीडिया तंत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

nitin nabin new team congress leader

मुमताज पटेल का BJP पर बड़ा हमला, अमित मालवीय को हटाने को बताया ‘सबसे स्वागत योग्य बदलाव’। ANI

बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी की नई टीम पर टिप्पणी करते हुए सबसे पहले अमित मालवीय को पद से हटाए जाने को ‘सबसे स्वागत योग्य बदलाव’ बताया। पटेल ने आरोप लगाया कि मालवीय ने भाजपा के आईटी सेल के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार किया और गलत सूचनाएं फैलाने का काम किया।

End of Feed