पाकिस्तान हमें नहीं कर रहा कॉपी, PM मोदी अपना रहे PAK मॉडल...कांग्रेस के राशिद अल्वी ने समझाया ऐसे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 09:18 PM IST

बकौल अल्वी, "मैं तो हमेशा से कहता आ रहा हूं कि जो पाक का पैटर्न (विपक्ष के खात्मे से जुड़ा हुआ) है...वही काम भारत में हमारे पीएम कर रहे हैं। उन्होंने पाक मॉडल अपनाया है। सारे विपक्ष को वह परेशान कर रहे हैं और विपक्ष को खत्म कर देना चाहते हैं, जो कि मुमकिन नहीं है।"

कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कहा है पाकिस्तान हमारे हिंदुस्तान को कॉपी नहीं कर रहा है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के मॉडल को अपना रहे हैं। उन्होंने यह टिप्पणी कार्ति पी चिदंबरम के उस ट्वीट के बाद की, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के बेटे ने कहा था कि प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान भारत के मॉडल का अनुसरण कर रहा है।

pakistan narendra modi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

शनिवार (पांच अगस्त, 2023) को देश की राजधानी दिल्ली में उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा- पाकिस्तान, इंडिया मॉडल नहीं अपना रहा है। पीएम मोदी वहां का मॉडल अपना रहे हैं। पाक का तो इतिहास रहा है कि जिया-उल-हक ने जुल्फिकार भुट्टो को फांसी की सजा दी। दूसरे जनरल मुशर्रफ आए तो नवाज शरीफ को उन्होंने देश से विदेश भेज दिया और अब इमरान खान को गिरफ्तार करा दिया।

End of Feed