BJP सांसदों ने प्रधान का ऐसे स्वागत किया, जैसे वो पाकिस्तान से जंग लड़कर आए हों: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने नए पेपर लीक कानून पर पार्टी का पक्ष रखा। गोगोई ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 2024 के कानून के बावजूद, सार्वजनिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं।

Gaurav Gogoi in Lok Sabha: एक सप्ताह से जारी गतिरोध को समाप्त करते हुए, लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक विरोधी विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि बताया। सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 2024 में परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए कानून लाने के अधूरे कार्य को पूरा किया है। वहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार को पेपर लीक मुद्दे पर घेरते हुए कई आरोप लगाए।

Gogoi in Lok sabha

गौरव गोगोई का सरकार पर निशाना

गौरव गोगोई का सरकार पर निशाना

इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस पर पार्टी का पक्ष रखा। गोगोई ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 2024 के कानून के बावजूद, सार्वजनिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। गौरव गोगोई ने लोकसभा में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ युवाओं के आंदोलन पर कहा कि माता-पिता ने अपने बच्चों को आशीर्वाद देकर विरोध प्रदर्शन में भेजा क्योंकि यह उनके भविष्य का सवाल है। छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, हमें उनकी पीड़ा को समझना होगा। गौरव गोगोई ने कहा, 'बिल का विवरण पढ़ कर साफ साफ पता चल जाता है कि ये सरकार शिक्षा विभाग को लेकर गंभीर नहीं है'। छात्राओं पर आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया।

End of Feed