भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी; बोले- मां को भी कहा गया अपशब्द

Ravi Kishan Death Threat: भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ़ ताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रवि किशन ने कहा कि मुझे हाल ही में फोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

Ravi Kishan Death Threat: भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ़ ताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Ravi Kishan

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन (फोटो साभार: @ravikishann)

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर के एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उनके भाषणों को लेकर सांसद रवि किशन को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है। रामगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

End of Feed