Pahalgam Attack: 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी...', BJP MP निशिकांत दुबे ने की 'बड़ी डिमांड'

Ganga Water to Bangladesh: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर भी निशाना साधते हुए लिखा- 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी...

Ganga Water to Bangladesh: सिंधु समझौते सस्पेंड होने के बाद अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बड़ी डिमांड सामने आई है उन्होंने गंगा के पानी को लेकर बांग्लादेश पर करारा वार किया है साथ ही गंगा का पानी रोकने की धमकी दी है, गौर हो कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद जब देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, ऐसे में दुबे ने बांग्लादेश पर भी निशाना साधा है।

Ganga Water Bangladesh News

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर निशाना साधा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर भी निशाना साधते हुए लिखा- 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है. पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिस्तान से.'

End of Feed