झोलाभर किताबें लेकर संसद पहुंचे BJP नेता निशिकांत दुबे, कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप

भाजपा नेता निशिकांत दुबे का कहना है कि राहुल गांधी उस किताब का जिक्र कर रहे है जो छपी ही नहीं है, इसलिए आज मैं ऐसी किताब लेकर आया हूं जो भारत में छपी है और वो किताब भी है जो भारत में बैन है। उन्होंने इन किताबों का जिक्र किया और कहा कि इन पर भी चर्चा होनी चाहिए।

पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। वह बार-बार उस अप्रकाशित किताब के कुछ हिस्से जो एक मैग्जीन में छपे हैं, उन पर बात करके सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने कई किताबों का जिक्र किया है। जिनके आधार पर उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nishikant Dubey

राहुल गांधी के जवाब में किताबों का झोला लेकर संसद पहुंचे निशिकांत दूबे

निशिकांत दुबे ने कहा, 'एक किताब की बात को लेकर आपको संबोधित कर रहा हूं, जिसके कारण तीन दिन तक पार्लियामेंट बंधक है। जो कहीं छपी ही नहीं। 1954 के आर्मी रूल के तहत पद पर बैठा हुआ कोई व्यक्ति कोई यदि किताब छापना चाहेगा तो आर्टिकल 19 के तहत डिफेंस मिनिस्ट्री का परमिशन लेना होगा। डिफेंस मिनिस्ट्री का परमिशन नहीं मिला। नरवणे खुद कह रहे हैं कि कोई नुकसान कभी नहीं हुआ।'

End of Feed