बीजेपी एमपी जनार्दन मिश्रा की अजीब सलाह, आप चाहे शराब पीजिए या गुटका खाइए पानी बचाएं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 8, 2022, 06:44 AM IST

यह बात सच है कि देश के अलग अलग हिस्सों में पानी की कमी है। लेकिन यदि पानी बचाने के लिए शराब पीने की सलाह दे तो क्या कहेंगे। मध्य प्रदेश के रीवा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कुछ इसी तरह का संदेश दिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद है जनार्दन मिश्रा। सांसद साहब अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। बयानों की उसी कड़ी में उन्होंने पानी बचाओ का संदेश दिया। लेकिन पानी बचाने के संदेश में जो तर्क पेश किए या सुझाव दिया वो ज्यादातर लोगों के गले नहीं उतर रही है। सांसद साहब कहते हैं कि चाहे शराब पीजिए, थिनर सूघों लेकिन पानी बचाओ। यही नहीं वो कहते हैं कि पानी तेजी से खत्म हो रहा है। इसे बचाने की जरूरत है। आप गुटका खाइए, शराब पीजिए, थिनर सूघिंए, सुलेशन का इस्तेमाल कीजिए आयोडेक्स खाइए लेकिन पानी बचाने के महत्व को समझिए।

janardan mishra

जनार्दन मिश्रा, मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अजीबोगरीब बयान के लिए मशहूर

End of Feed