बदलेगा मुजफ्फरनगर का नाम! 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग, बीजेपी MLC ने CM योगी को लिखा पत्र

Muzaffarnagar City Name Change: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि जिले का इतिहास महाभारत काल और शुक्रताल जैसी धार्मिक धरोहरों से जुड़ा है, इसलिए इसकी पहचान सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप होनी चाहिए। पत्र में प्रयागराज और अयोध्या की तरह मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का भी आग्रह किया गया है।

Muzaffarnagar City Name Change: उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने की चर्चा के बीच अब मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग उठी रही है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद (MLC) सदस्य मोहित बेनीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग की है। इससे पहले वह इस मुद्दे को विधान परिषद में भी उठा चुके हैं।

muzzafarnagar (2)

मुजफ्फरनगर का बदल सकता है नाम, बीजेपी MLC की चिट्ठी ने बढ़ाई चर्चा। AI IMAGE

महाभारत काल से जोड़ा इतिहास

मोहित बेनीवाल ने अपने पत्र में कहा कि मुजफ्फरनगर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। जिले में स्थित शुक्रताल देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। मान्यता है कि यहीं राजा परीक्षित ने महर्षि शुकदेव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया था। उनका कहना है कि जिले की पहचान उसके प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास के अनुरूप होनी चाहिए।

End of Feed