सुर्खियों में आए बंगाल के बीजेपी विधायक स्वप्न मजूमदार, 21 साल की लड़की से शादी की खूब चर्चा

बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने आखिरकार 41 साल की उम्र में शादी कर ली। उन्होंने रिंकू बैरागी मिस्त्री की बेटी त्रिशा मिस्त्री से शादी की है और ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Swapan Majumder: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बारासात निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन मजूमदार चुनाव में तो हार गए, लेकिन अब वह दूसरी ही वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। चालीस की उम्र के बाद उन्होंने शादी की जिसकी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। चर्चा इसलिए हो रही है कि उन्होंने 21 साल की युवती से शादी की है।

Swapan Majumdar

चर्चा में बीजेपी विधायक की शादी

त्रिशा मिस्त्री से की शादी

बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने आखिरकार 41 साल की उम्र में शादी कर ली। उन्होंने रिंकू बैरागी मिस्त्री की बेटी त्रिशा मिस्त्री से शादी की, जो बोनगांव, अमलापारा की निवासी हैं। त्रिशा हाल ही में कॉलेज से स्नातक हुई हैं और 21 साल की है। मजूमदार ने अपनी नई पत्नी के साथ वह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

End of Feed