BJP Mission 2024: राज्यसभा के दिग्गज सांसदों को भी लोकसभा चुनाव में उतारेगी बीजेपी, दे दिया है संदेश!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 4, 2024, 07:58 PM IST

BJP Mission 2024: राज्यसभा से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मंडाविया, परशोत्तम रूपाला, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण सहित कई कद्दावर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

BJP Mission 2024: भाजपा हाल के विधानसभा चुनावों में अपने कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतार चुकी है। जिसमें से ज्यादातर जीते भी हैं और उन्हें जीत के बाद राज्य में जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी प्रयोग को बीजेपी अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी अपनाने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने राज्यसभा के दिग्गज सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। न्यूज एजेंसी आईएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार इन सांसदों को इसके बारे में संदेश भी दे दिया गया है।

bjp mission 2024

राज्यसभा सांसदों को भी लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारेगी बीजेपी

End of Feed