Bihar: पीएम मोदी पर लालू यादव की टिप्पणी से भड़की भाजपा, RJD को बताया नौटंकी करने वाली पार्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 11:46 PM IST

Lalu Yadav vs PM Modi: भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'वे (लालू प्रसाद सहित राजद नेता) राजनीतिक जोकर की तरह व्यवहार करते हैं। हमें ऐसी ताकतों को रोकना चाहिए। यह सर्वविदित तथ्य है कि हमारे प्रधानमंत्री ने सनातन धर्म के लिए क्या किया है।'

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उसे आपत्तिजनक और सनातन धर्म के प्रति अपमानजनक करार दिया। सिन्हा ने कहा कि प्रसाद समेत राजद नेताओं का ऐसा व्यवहार राजनीति के प्रति उनके लचर दृष्टिकोण और सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा को कमजोर करने के प्रयास को दर्शाता है।

Lalu Yadav

लालू प्रसाद यादव।

लालू को भाजपा ने दिया जवाब, पढ़ें क्या कहा

उन्होंने कहा, 'प्रसाद खुद भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी हैं। उनके द्वारा हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा उनकी मानसिकता को दर्शाती है... वे (राजद) सनातन धर्म के खिलाफ हैं और सदियों पुरानी परंपरा को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।' विजय सिन्हा ने कहा, 'वे (लालू प्रसाद सहित राजद नेता) राजनीतिक जोकर की तरह व्यवहार करते हैं। हमें ऐसी ताकतों को रोकना चाहिए। यह सर्वविदित तथ्य है कि हमारे प्रधानमंत्री ने सनातन धर्म के लिए क्या किया है।'

End of Feed