BJP Leader Vijay Goel Viral Video: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (Vijay Goel) का एक महिला को थप्पड़ मारने वाला वीडियो (Vijay Goel Slapped Woman Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना आपा खोने के बाद एक महिला को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं, हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है, बताते हैं कि विजय गोयल ने उस समय आपा खो दिया जब एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला उनका वीडियो रिकार्ड कर रही थी, उस वक्त विजय गोयल दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे और उनके सवालों के जवाब दे रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
वीडियो में कहा जा रहा है कि विजय गोयल ने एक महिला को चर्चा के दौरान थप्पड़ मारा है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मगर ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
कहा जा रहा है कि आवारा कुत्तों की नीति पर महिलाओं के साथ उनकी बातचीत चल रही थी वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक महिला विजय गोयल का वीडियो रिकार्ड करने लगी, जिस पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और वीडियो में दिख रहा है कि वो उठकर आते हैं और महिला से कुछ कहते दिख रहे हैं।
'क्या मैं आपका वीडियो बना रहा हूं ? आप मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो?'
विजय गोयल ने महिला से कहा कि आप वीडियो क्यों रिकार्ड कर रही हो, क्या आप ओवर स्मार्ट हो, ज्यादा स्मार्ट बन रही हो, क्या मैं आपका वीडियो बना रहा हूं ? आप मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो?
AAP और कांग्रेस हुई हमलावर
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने इसका वीडियो शेयर किया है, वहीं वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि डॉग्स की फीडिंग पर चर्चा हो रही थी और उन्होंने अपनी सीट से उठकर महिला को थप्पड़ मार दिया। उनकी यह हरकत सही नहीं है।
