BJP नेता प्रेम कुमार चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, आसन तक ले गए नीतीश और तेजस्वी

अस्थायी अध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे जिनका नाम इस पद के लिए आया था। इसके बाद, ध्वनिमत से उन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

Prem Kumar Elected Speaker of Bihar Assembly: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे। इसके बाद, उन्हें ध्वनि मत से “सर्वसम्मति से निर्वाचित” घोषित किया गया। गया टाउन सीट से हाल ही में लगातार नौवीं बार विजयी हुए प्रेम कुमार को परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया।

prem kumar

बिहार विधानसभा स्पीकर चुने गए प्रेम कुमार (ANI)

नीतीश कुमार ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिहार विधानसभा के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मनोहर सिंह, हम की दीपा मांझी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अख्तरूल ईमान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की स्नेहलता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के अरुण सिंह, माकपा के अजय कुमार, आईआईपी के आई.पी. गुप्ता, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुमार सर्वजीत ने भी अध्यक्ष को बधाई दी।

End of Feed