Sushil Kumar Modi Dies: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Sushil Kumar Modi Dies: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वो कैंसर से पीड़ित थे। पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर कल (14 मई) को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sushil Kumar Modi Dies: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। सुशील कुमार मोदी ने इस साल अप्रैल में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और अपने खराब स्वास्थ्य के कारण वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मंगलवार को होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार

पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर कल (14 मई) को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार 72 वर्षीय मोदी ने सोमवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।

End of Feed