कर्नाटक में हार के बाद सुपर अलर्ट मोड में BJP: 'मैराथन मीट' में हुआ मंथन, चुनावों से पहले हो सकते हैं बड़े फेरबदल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 09:08 AM IST

सियासी गलियारों में ऐसी भी चर्चा है कि भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी(टीडीपी), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और जनता दल (सेक्युलर) जैसे क्षेत्रीय दलों के संभावित गठजोड़ के साथ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का विस्तार करना चाह रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुपर अलर्ट मोड हैं। आने वाले इलेक्शंस (इस साल के विस और अगले साल लोकसभा) को ध्यान में रखते हुए पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पीछे की गलतियों से सबक लेते हुए भगवा ब्रिगेड आगे बढ़ रही है और इसी कड़ी में शुक्रवार (नौ जून, 2023) को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांचवीं अहम बैठक ली।

bjp marathon meet

नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा। (IANS)

राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय पर हुई मैराथन मीटिंग में नड्डा ने भाजपा महासचिवों के साथ मंथन किया। नड्डा ने इस दौरान संगठनात्मक और राजनीतिक मामलों की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष सहित सत्तारूढ़ पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच मैराथन विचार-विमर्श चल रहा है।

End of Feed