'भाजपा बंगाल की मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने की साजिश रच रही...' ममता बनर्जी का आरोप

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के प्रयास में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 1 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के प्रयास में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 1 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बंगाली टेलीविजन चैनल न्यूज18 बांग्ला को दिए एक साक्षात्कार में, बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनकी पार्टी के एजेंडे को पूरा करने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया।

Mamata

ममता का निशाना (फाइल फोटो)

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत तार्किक विसंगति की आड़ में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बड़ी संख्या में महिलाओं, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लोगों, मुसलमानों और बिहारी जैसे भाषाई समुदायों के नामों को हटा दिया है, जो 2002 के बाद दशकों से राज्य में मतदान करते आ रहे हैं।राज्य में इससे पहले 2002 में एसआईआर की कवायद की गयी थी।

End of Feed