राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले- संसद को गुमराह कर रहे हैं विपक्ष के नेता, अदालत में कई बार मांग चुके हैं माफी

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार यह नैरेटिव बनाने का प्रयास करते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही के दौरान उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिला, लेकिन उन्होंने संसदीय नियमों का पालन करने के बजाय ऐसे शब्दों और आरोपों का सहारा लिया, जिन पर पीठासीन अधिकारी और सरकार की ओर से आपत्ति जताई गई।

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव अब राजनीतिक बयानबाजी के नए दौर में पहुंच गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, गृह मंत्री अमित शाह और संसद की कार्यवाही को लेकर लगाए गए आरोपों के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी मोर्चा संभाल लिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के लगभग हर आरोप का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

rahul gandhi sambit patra

राहुल गांधी संबित पात्रा। (फोटो- AI)

End of Feed