'भारत के सामाजिक ताने-बाने को भाजपा ने किया भारी नुकसान', भगवा पार्टी पर सोनिया गांधी का बड़ा आरोप

'द हिंदू' को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांंधी ने भारत आने, अपनी राजनीतिक यात्रा सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। अपने ऊपर लिखी गईं किताबों के बारे में उन्होंने कहा कि 'मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मेरे ऊपर इतनी सारी किताबें लिखी गई हैं! लेकिन सच कहूं तो मुझे कभी अपने बारे में लिखी किताबें पढ़ने का मन नहीं हुआ।'

Sonia Gandhi : कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के सामाजिक ताने-बाने, लोकतंत्र और संस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इस सरकार के सत्ता से जाने के बाद भी हमारी व्यवस्थाओं को फिर से स्वस्थ और मजबूत स्थिति में लाने में समय लगेगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे। कांग्रेस नेता ने ये बातें 'दि हिंदू' को दिए अपने इंटरव्यू में कही हैं।

sonia gandhi

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी।

राजनीति सहित कई मुद्दों पर रखी अपनी बात

इस इंटरव्यू में सोनिया ने भारत आने, अपनी राजनीतिक यात्रा सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। अपने ऊपर लिखी गईं किताबों के बारे में उन्होंने कहा कि 'मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मेरे ऊपर इतनी सारी किताबें लिखी गई हैं! लेकिन सच कहूं तो मुझे कभी अपने बारे में लिखी किताबें पढ़ने का मन नहीं हुआ। बहुत साल पहले राजीव और मैंने यह समझ लिया था कि हमारे बारे में जो कुछ भी लिखा जा रहा है, उस सब पर नजर रखने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन जैसा कि मैंने अपनी किताब में कहा है, एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मुझे अपनी कहानी खुद बतानी चाहिए।'

End of Feed