'राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में अराजकता का प्रतीक बने', BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Woman Police Officer Allegation: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Gaurav Bhatia Press Conference: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। सुप्रीम कोर्ट में चल रही एक हालिया सुनवाई और कानूनी मामलों का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी के राजनीतिक आचरण को देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताया है।

'राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में अराजकता का प्रतीक बने', BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

'राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में अराजकता का प्रतीक बने', BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

'राहुल गांधी संविधान से अनभिज्ञ और अराजकता के प्रतीक'

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि आज की यह प्रेस पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है, न कि किसी आधारहीन दावे पर। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में अराजकता का पर्याय बन चुके हैं। देश भर के लोग इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं कि संविधान से अनभिज्ञ, ऐसा अराजक, अपरिपक्व और गैर-जिम्मेदार व्यक्ति लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठा है।'

End of Feed