PM मोदी ने दिया BJP पदाधिकारियों को 2024 के लिए लक्ष्य, शाह बोले- प्रदर्शन ऐसा होना चाहिए कि विपक्ष स्तब्ध हो जाए

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2023, 09:18 PM IST

प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिन्हें वह अक्सर चार सबसे बड़ी 'जातियां' बताते रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन लोगों को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' से जोड़ें।

बीजेपी की दो दिवसीय मीटिंग में पीएम मोदी ने बीजेपी के पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत अधिक वोट लाने पर जोर देने के लिए कहा है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ऐसा हो कि विपक्ष स्तब्ध रह जाए।

bjp meeting

बीजेपी की मीटिंग के दौरान पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

End of Feed