'60 साल का अनुभव, लेकिन पंजाब के मुद्दों पर BJP नहीं लेती मेरी सलाह', कैप्टन अमरिंदर सिंह का छलका दर्द

पंजाब की राजनीति में करीब छह दशकों का लंबा अनुभव रखने वाले दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय या राज्य नेतृत्व पंजाब से जुड़े नीतिगत और राजनीतिक फैसलों पर उनसे कोई सलाह नहीं लेता है।

Amarinder Singh: पंजाब विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के एक ताजा बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सितंबर 2022 में अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' का भाजपा में विलय करने और पार्टी में शामिल होने के बाद भी उनकी राय नहीं ली जाती है।

Amarinder singh

अमरिंदर सिंह का छलका दर्द

"60 साल का राजनीतिक अनुभव, लेकिन "

पंजाब की राजनीति में करीब छह दशकों का लंबा अनुभव रखने वाले दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय या राज्य नेतृत्व पंजाब से जुड़े नीतिगत और राजनीतिक फैसलों पर उनसे कोई सलाह नहीं लेता है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में कैप्टन ने कहा, मैंने पंजाब के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और लंबे समय से राज्य की सेवा की है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में स्थिति ऐसी रही कि पंजाब की राजनीति, यहां की प्राथमिकताओं और रणनीतियों को लेकर भाजपा ने मुझसे एक बार भी चर्चा या बैठक नहीं की। दिल्ली या केंद्रीय नेतृत्व पंजाब के मिजाज और जमीनी हकीकत को सही ढंग से नहीं समझ पाया है।

End of Feed