चंडीगढ़ के मेयर बने BJP के सौरभ जोशी, चुनाव में AAP के योगेश ढींगरा को हराया

मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सौरभ जोशी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को हराया। चुनाव में सौरभ को 18 वोट और ढींगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत गोबी को सात वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ भाजपा ने नगर निगम में अपने दबदबे को कायम रखा है।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ के मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा हो गया है। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सौरभ जोशी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को हराया। चुनाव में सौरभ को 18 वोट और ढींगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत गोबी को सात वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ भाजपा ने नगर निगम में अपने दबदबे को कायम रखा है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर चुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। चुनाव के लिए भाजपा ने सौरभ जोशी, कांग्रेस ने गुरप्रीत गोबी और AAP ने योगेश ढींगरा का नाम सामने किया था।

chandigarh

सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के मेयर। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए सभी तीन दलों एवं एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा के पास 18 पार्षद, कांग्रेस के पास छह और AAP के पास 11 पार्षद हैं। एव वोट चंडीगढ़ का सांसद भी डालता है।

End of Feed