Kumar Vishwas News: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 7 राज्यसभा सीटों के लिए 35 नामों का पैनल तैयार किया है। इसमें कुमार विश्वास के अलावा भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी और अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, अभी किसी के भी नाम की पुष्टि यूपी भाजपा की ओर से नहीं की गई है।
बीजेपी से कुमार विश्वास का नाम भी चल रहा है
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने वाले लोगों की उम्मीदवारी पर चर्चा की गई।
विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा
हालांकि कुमार विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा भी सामने आई है, विश्वास को राज्यसभा भेजा जाएगा या गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।
अपर्णा यादव को भी राज्यसभा भेज सकती है
भाजपा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी राज्यसभा भेज सकती है, कुमार विश्वास और अपर्णा को राज्यसभा भेजकर बीजेपी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है ऐसा कहा जा रहा है।
