'राहुल की कमान में कांग्रेस इतिहास में दफ्न हो जाएगी'; ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली के आरोपों पर भाजपा ने बोला हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस, मुस्लिम लीग और माओवादी एजेंडे के तहत काम कर रही है।

राजधानी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान कांग्रेस के भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर अब सत्ताधारी पार्टी ने पलटवार किया है। नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मुगल साम्राज्य का उसके छठे सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था।

Sudhanshu Trivedi

सुधांशु त्रिवेदी

ये आरोप तब लगे जब सोशल मीडिया पर कई वीडियो में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टी की रैली में जाते समय पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए सुना गया।

End of Feed