कौन बनेगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? BJP ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

Odisha Next CM: भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा, "नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।"

BJP Appointed Observers for Odisha: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया है जो राज्य की बागडोर संभालेंगे।

BJP Appointed Observers for Odisha

राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव।

दिल्ली से लौटते ही सुरेश पुजारी ने कही ये बात

भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नई सरकार 12 जून को शपथ लेगी। नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने सोमवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से कहा, "नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।"

End of Feed