राहुल गांधी के ढेरों सवालों पर बीजेपी का जवाब, टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ चलने वाले क्या बोलेंगे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 24, 2022, 07:49 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि जो जनता के सामने मुद्दे हैं उससे ध्यान भटकाने के लिए हिंदू मुस्लिम किया जा रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय दिल्ली में है। दिल्ली में राहुल गांधी कई रंग में नजर आए। उन्होंने बताया कि किस तरह से हजारों करोड़ खर्च कर उनकी छवि को खराब किया गया। उन्होंने बताया कि किस तरह हिंदू मुस्लिम के नाम पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। किस तरह से देश में नफरत का माहौल बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों का जिक्र किया और यह बताया कि देश के बारे में सिर्फ कांग्रेस ही सोचती है। उनके बयान के बाद बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आनी थी वो आई भी। बीजेपी के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने एक एक आरोपों का जवाब दिया।

ravishankar prashad

रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के कद्दावर नेता

भारतीय फौज पर उठाते हैं सवाल

राहुल गांधी ने आज फिर भारतीय सेना पर सवाल उठाया। वह पूछ रहा है कि जमीन कब वापस होगी? लेकिन जमीन कब ली गई? वीडियो में दिखाया गया है कि सेना तवांग में मुंहतोड़ जवाब दे रही है और वह कहता है कि सेना 'पिट्टी है'। सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी करना उनकी पार्टी की रणनीति है। चीन के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी की आदत बन गई है कि सेना के शौर्य को कमतर कर आंको। उनके लिए चीन की तरक्की ज्यादा मायने रखती है।

End of Feed