अंकिता भंडारी मामले से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगा रही BJP, असम की जेनी मामले पर बोले हरक सिंह रावत

असम की रहने वाली जेनी का आरोप है कि 2002 में जब वह 16 साल की थीं, तब कुछ लोग नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें देहरादून स्थित रावत के आवास पर ले गए थे, जहां पूर्व मंत्री ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद जेनी ने एक बच्चे को जन्म दिया

Harak Singh Rawat : कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले को इसलिए उठा रही है क्योंकि उनकी कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रही है। रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने और मामले में कथित तौर पर शामिल 'वीआईपी’ को जवाबदेह ठहराए जाने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

harak singh rawat

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत।

दुष्कर्म के आरोप दोहराकर विवाद खड़ा किया

पिछले सप्ताह असम की रहने वाली जेनी ने करीब 23 साल बाद रावत पर दुष्कर्म के आरोप दोहराकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने मामले की नए सिरे से सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। जेनी ने आरोप लगाया कि 2002 में जब वह 16 साल की थीं, तब कुछ लोग नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें देहरादून स्थित रावत के आवास पर ले गए थे, जहां पूर्व मंत्री ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद जेनी ने एक बच्चे को जन्म दिया और दावा किया कि उस समय राजस्व मंत्री रहे रावत ही उस बच्चे के पिता हैं। बाद में जेनी को सरकार द्वारा संचालित नारी निकेतन भेज दिया गया था।

End of Feed