टी राजा सिंह को BJP ने किया OUT, इस्तीफा कर लिया गया स्वीकार

भाजपा ने टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके आरोपों को अप्रासंगिक बताया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा किये गए चयन की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा ने टी राजा सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है। टी राजा सिंह ने कुछ दिनों पहले ही पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा देने की घोषणा की थी, जिसपर अब बीजेपी नेतृत्व ने फैसला ले लिया है। टी राजा सिंह तेलंगाना बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

End of Feed