Modi Meets Biden: गर्मजोशी से हुई पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Quad Summit: क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात की है। आपको बता दें कि क्वाड चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में पीएम मोदी और बाइडन की मुलाकात
  • अमेरिका राष्ट्रपति बाइडन के घर पहुंचे भारतीय पीएम
  • क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका दौरे पर हैं मोदी

PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। डेलावेयर के विलमिंगटन में स्थित बाइडन के आवास पर बैठक के दौरान, दोनों नेता भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए तरीकों की समीक्षा और पहचान करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के अनुसार, द्विपक्षीय बैठक में युद्ध और मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।

Prime Minister Narendra Modi met US President Biden

पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच हुई मुलाकात

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां आए मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। दोनों नेता क्वाड शिखर सम्मेलन के शिरकत करने के लिए यहां आए हैं। मोदी ने अमेरिका के लिये रवाना होने से पहले दिल्ली में अपने वक्तव्य में कहा था, “राष्ट्रपति बाइडन के साथ मेरी बैठक हमें अपने लोगों के लाभ और वैश्विक भलाई के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए, नए तरीकों की समीक्षा करने और उनकी पहचान करने का मौका देगी।

End of Feed