ओडिशा: छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर बंद, बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद रहे, सड़कों से गाड़ियां नदारद

कॉलेज के एक शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में न्याय नहीं मिलने पर छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार रात दम तोड़ दिया।

BJD Has Called Odisha Bandh Today: ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में बीजू जनता दल ने आज बालासोर बंद का आह्वान किया है। घटना के विरोध में कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध जताया। एक बीजेडी कार्यकर्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हमारे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं...पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए...हमने सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बालासोर बंद का आह्वान किया है।

Odisha bandh

बीजेडी ने आज बुलाया बालासोर बंद (फोटो- ANI/PTI)

बाजार, स्कूल-कॉलेज बंद रहे

ओडिशा के बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा की मौत के विरोध में विपक्षी दल बीजेडी द्वारा आहूत बंद के दौरान बाजार बंद रहे, स्कूल-कॉलेज बंद रहे और ज़्यादातर वाहन सड़कों से नदारद रहे। बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। पार्टी के झंडे लिए सैकड़ों बीजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर जिले की प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जिले से गुज़रने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

End of Feed