Most Polluted Cities: देश के सबसे प्रदूषित शहरों में कटिहार नंबर वन, दिल्ली दूसरे नंबर पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 11:30 PM IST

Most polluted cities of india: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़ों में 163 अलग अलग शहरों के प्रदूषण के स्तर को मापा है।

नई दिल्ली: देश में वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत ज्यादा सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों को भी इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में बिहार का कटिहार पहले नंबर पर है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक में बहुत खराब एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

Most Polluted Cities

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में कटिहार नंबर वन

इसके अनुसार बिहार के कटिहार में 7 नवंबर को 163 भारतीय शहरों में सबसे अधिक एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 360 था। आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरे नंबर पर दिल्ली का एक्यूआई 354 रहा। वहीं एनसीआर के नोएडा का 328 और गाजियाबाद का एक्यूआई 304 रहा।

End of Feed