बिहार में जमीन मालिकों के लिए राहत की खबर! जमीन विवादों के निपटारे के लिए ऑनलाइन कोर्ट शुरू, जानें कैसे होगी सुनवाई

Bihar Virtual Revenue Court: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल राजस्व कोर्ट की शुरुआत की है। अब लोग मोबाइल और लैपटॉप के जरिए घर बैठे दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। सरकार ने अंचल कार्यालयों में दलालों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी लगाने और अधिकारियों की GPS से निगरानी करने का भी फैसला लिया है।

Bihar Virtual Revenue Court: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल राजस्व न्यायालय की ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है। अब जमीन मालिक यानी रैयत दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमीन से जुड़े दूसरे मामलों में मोबाइल या लैपटॉप के जरिए घर बैठे अपनी बात रख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बार-बार राजस्व कार्यालयों और अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

bihar cm

बिहार में शुरू हुई वर्चुअल राजस्व कोर्ट की व्यवस्था। Bihar CM Facebook Handle

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्चुअल कोर्ट के जरिए सुनवाई की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा। इससे लोगों का समय बचेगा और लंबे समय से लंबित मामलों के जल्द निपटारे में मदद मिलेगी।

End of Feed