Bihar Cabinet: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का अनोखा रिकॉर्ड! न विधायक न MLC, फिर भी दूसरी बार मंत्री बन गए दीपक प्रकाश

Bihar Cabinet: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) दूसरी बार मंत्री बने हैं, वो भी बिना किसी सदन के सदस्य बने हुए। नीतीश के बेटे निशांत भी मंत्री बने हैं, ये भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

Bihar Cabinet: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार हुआ, कई नए चेहरे मंत्री बने तो कई पुराने बरकरार रहे। 32 मंत्रियों में से एक नाम ऐसा है, जो न तो विधायक है और न ही एमएलसी, लेकिन पिछली बार भी वो मंत्री थे और इस बार भी वो मंत्री हैं, नाम है दीपक प्रकाश (Deepak Prakash)। दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं, जो राष्ट्रीय लोकमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी। पहली बार जब दीपक प्रकाश, नीतीश सरकार में मंत्री बने थे, तो खूब आलोचना हुई थी। नीतीश गए तो लगा कि दीपक प्रकाश चुनाव जीतने के बाद अब मंत्री बनेंगे, लेकिन सम्राट सरकार में भी उनकी मंत्री की कुर्सी बरकरार रही है। नीतीश कुमार के बेटेनिशांत कुमार (Nishant Kumar) भी इसी लिस्ट में हैं, वो भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन मंत्री बने हैं। हालांकि वो दीपक प्रकाश से एक कदम पीछे हैं। दीपक यह कारनामा लगातार दो बार कर चुके हैं, तो निशांत पहली बार।

bihar cabinet.

दीपक प्रकाश लगातार दूसरी बार बने मंत्री

दीपक प्रकाश का अनोखा रिकॉर्ड

दीपक प्रकाश संभवत: बिहार के एक ऐसे मंत्री हैं, जो किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बाद भी लगातार दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले भी इनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड था। पहली बार जब ये मंत्री बने तब भी ये किसी सदन के सदस्य नहीं थे और इससे पहले कि वो किसी सदन के सदस्य बनते, सरकार ही चली गई।

End of Feed