बिहार ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! 1951 के बाद सबसे ज्यादा हुई वोटिंग; CEC ज्ञानेश कुमार ने कही बड़ी बात

Bihar Election 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बिहार के मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1951 के बाद से हुए सबसे अधिक मतदान के लिए बधाई दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Bihar Election 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बिहार के मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1951 के बाद से हुए सबसे अधिक मतदान के लिए बधाई दी। कुमार ने कहा कि मतदाताओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ मतदान कर निर्वाचन आयोग में अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है।

CEC Gyanesh Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

पहले चरण में हुआ रिकॉर्ड मतदान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस अवसर पर बिहार में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ मतदान कार्य संपन्न कराया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो कि अभी तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है।

End of Feed