Bihar Politics: क्या फिर नीतीश कुमार मारेंगे पलटी? लालू ने किया इशारा- हमेशा खुले हैं दरवाजे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2024, 03:45 PM IST

Nitish Kumar-Lalu Yadav: लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कभी दोस्ती, तो कभी दुश्मनी... ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। नीतीश ने पलटी मारकर आरजेडी के पैरों तले जमीन खिसका दी। फ्लोर टेस्ट में भी वो पास हो गए। अब एक बार फिर लालू ने इशारा करते हुए कहा है कि नीतीश के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Bihar Politics: बिहार की सियासत मौसम की तरह बदल जाती है। लालू यादव ने इशारों-इशारों में ये संकेत दे दिया है कि फिर से यहां समीकरण बदल सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनके ‘दरवाजे हमेशा खुले’ हैं।

lalu yadav nitish kumar

लालू यादव ने नीतीश कुमार के लिए कहा- दरवाजा खुले हैं।

लालू भी समझते हैं नीतीश की अहमियत

भले ही लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कभी दोस्ती, तो कभी दुश्मनी का सिलसिला चलता रहा, मगर 2005 के बाद नीतीश ने जबसे कुर्सी संभाली किसी और को अपने सामने टिकना तो दूर, पनपने भी नहीं दिया। लालू भी उनके सियासी काबिलियत को बखूबी समझते हैं, ऐसे में वो जानते हैं कि नीतीश के साथ मिलकर ही वो सूबे की सियासत में भाजपा को पटखनी दे सकते हैं।

End of Feed