Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक 300 साल पुराने मंदिर को लेकर लोग नीतीश सरकार खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। दरअसल एक फ्लाईओवर को लेकर इस मंदिर को तोड़ने का फरमान जारी किया गया है, जिसने स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया और वो सड़कों पर उतर आए।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या में कब से हो सकेंगे भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के दर्शन, नृपेंद्र मिश्र ने दी आधिकारिक जानकारी
क्यों तोड़ने का आया फरमान
दरअसल ट्रैफिक जान की समस्या को देखते हुए अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसी फ्लाईओवर के निर्माण के बीच ये 300 साल पुराना मंदिर आ रहा है। जिसे तोड़ा जाना है।
कहां है मंदिर
यह मंदिर पटना कॉलेज के पास स्थित है। इसे ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर के नाम से लोग जानते हैं। स्थानीय लोगों की इस मंदिर पर काफी आस्था है, यही कारण है कि वो इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। स्थानीय लोगों के सपोर्ट में बीजेपी के नेता भी उतर आए हैं।
गिरिराज सिंह पहुंचे
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी आंदोलन कर रहे लोगों का साथ देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।
नेताओं को मिलती रही है आशीर्वाद
इस मंदिर में नेताओं की भी कभी भीड़ लगी रहती थी और आज भी यहां नेता आशीर्वाद लेने जाते रहे हैं। पटना कॉलेज से निकने वाले नेता चाहे वो नीतीश कुमार हों या फिर लालू यादव हों, छात्र नेता के रूप में यहां वो आशीर्वाद लेने आते रहे थे। वहीं जदयू का कहना है कि जब यह प्रोजेक्ट पास हुआ था तब बीजेपी के नेता ही मंत्री थी, उन्होंने ही मामले को तब सुलझाया था, अब बीजेपी राजनीति के लिए मामले को सियासी रंग दे रही है।
