'रोज अपमानित करने के बजाय मुझे गोली क्यों नहीं मार देते', भांजी रोहिणी के 'कंस मामा' वाले बयान पर फूटे साधु यादव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 05:27 PM IST

बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में साधू यादव की पत्नी की हार के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं, साधू यादव अपनी भांजी रोहिणी के बयान से बेहद गुस्सा हैं।

बिहार के चर्चित गोपालगंज सीट पर उपचुनाव का रिजल्ट (gopalganj by election result) आने के बाद साधु यादव की (Sadhu yadav) प्रतिक्रिया सामने आई है, और उन्होंने अपनी भांजी के कंस मामा वाले बयान पर रिएक्शन दिया है, बेहद गुस्से में साधु यादव ने कहा है कि हर दिन अपमानित करने के बजाय लालू परिवार मुझे गोली मार दे तो सारा किस्सा ही खत्म हो जाए।

sadhu yadav_ rohini acharya

साधु यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है

साधु यादव ने रोहिणी आचार्य पर भड़कते हुए कहा कि वह सिंगापुर में रह रही हैं और बिहार की राजनीति के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर रोहिणी में काबिलियत है तो बिहार आएं और यहां आकर राजनीति करें।

End of Feed