LIVEBihar Nikay Chunav Result 2022: बिहार निकाय चुनाव फेज 1 परिणाम, कई जगहों पर हुआ भारी उलटफेर

Bihar Nikay Chunav Result 2022: बिहार निकाय चुनाव फेज 1 परिणाम, कई जगहों पर हुआ भारी उलटफेर
Bihar Nagar Nikay Chunav Result 2022: बिहार में शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव गत 18 दिसंबर को सम्पन्न हुआ। इस चरण के लिए वोटों की गिनती हुई है। पहले चरण में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद किया। इन पदों के लिए रिजल्ट आज शाम तक आ जाएंगे। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी हुई। गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई। मधेपुरा में उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट होने की खबर आई। सुबह में ठंड की वजह से मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही लेकिन उसके बाद लोग घरों से बाहर निकले और लंबी-लंबी कतार में लगकर अपना मतदान किया। इस चुनाव में पहली बार हर मतदाता तीन-तीन मत देकर अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद को चुन रहे हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान 28 दिसंबर और नतीजे 30 घोषित होंगे।
Bihar Nagar Nikay Chunav Result 2022 Seat-Wise, Ward-Wise | Bihar Nikay Chunav Result in English
तारापुर का रिजल्ट
मुंगेर के तारापुर निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद के लिए नीलम देवी 88 मतों से विजयी हुई हैं। नीलम देवी को 2505 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रही निशा देवी को 2417 मत मिले हैं।
खगौल नगर परिषद चुनाव 2022 का परिणाम
मुख्य पार्षद - सुजीत कुमार
उप मुख्य पार्षद - दीपक कु चंद्रवंशी
वार्ड 1- सरिता शर्मा
वार्ड 2- शोभा देवी
वार्ड 3- प्रियंका राय
वार्ड 4- ज्योति देवी
वार्ड 5- राम प्रवेश चौधरी
वार्ड 6- राजेश कुमार योगी
वार्ड 7- सुजाता देवी
वार्ड 8- किरण देवी
वार्ड 9- पुष्पा देवी
वार्ड 10- विभूति भूषण शाह
वार्ड 11- पुष्पा देवी
वार्ड 12- चिंता देवी
वार्ड 13- रोहित कुमार
वार्ड 14- शशि देवी
वार्ड 15- अमरेन्द्र कुमार सिन्हा
वार्ड 16- आरती कुमारी
वार्ड 17- महेन्द्र कुमार सिंह
श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां चुनाव हारीं
सारण के दिघवारा नगर पंचायत के चुनाव में खेती किसानी करने वाले मुनेश्वर कुमार ने सूबे के श्रम संसाधन मंत्री मुनेश्वर राम की मां कलावती देवी को वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या- सात) का चुनाव 139 वोट से हरा दिया
BJP सांसद के परिवार की पुत्रवधू ने सास को हराया
हाजीपुर नगर परिषद का चुनाव परिणाम की खूब चर्चा हो रही है। मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को परिवार की पुत्रवधू ने हरा दिया है।
जेडीयू नेता को करारी शिकस्त
जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद भीष्म सहनी को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उनकी पत्नी और बहू दोनों को पार्षद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
सुपौल: संगीता कुमारी यादव जीती
टीचर के पद से इस्तीफा देकर नवगठित नगर परिषद त्रिवेणीगंज में चुनाव लड़ने वाली संगीता कुमारी यादव ने पूर्व मंत्री अनुप लाल यादव की बहू रंभा देवी को 1515 मतों सेशिकस्त दी है। जेडीयू विधायक रही अमला देवी तीसरे नंबर पर रही है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जीत
समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम के दौरान एक ही परिवार के तीन प्रत्याशी मुख्य पार्षद से लेकर वार्ड पार्षद पद पर विजयी घोषित हुए हैं। मुख्य पार्षद पद पर मीरा सिंह उनके पति श्याम बाबू सिंह और मीरा सिंह के देवर ललन सिंह की पत्नी रिंपल सिंह ने शानदार जीत हासिल की है।
सिवान के 15 वार्ड के नतीजे
सिवान जिले के गुठनी नगर पंचायत में 15 वार्डों के नतीजे आए जिनका विवरण इस प्रकार है-वार्ड नंबर 1- निर्भय कुमार शुक्लावार्ड नंबर 2- दिलीप सिंह वॉर्ड नंबर 3- संध्या कुमारी वॉर्ड नंबर 4- इंद्रा देवी वॉर्ड नंबर 5- उर्मिला देवी वॉर्ड नंबर 6- शिवानन्द पांडेयवॉर्ड नंबर 7- चम्पा देवी वॉर्ड नंबर 8- अजय कुमार दुबेवॉर्ड नंबर 9- सोनू कुमार मदेशियां वॉर्ड नंबर 10- पियारि देवी वॉर्ड नंबर 11- शरीता देवी वॉर्ड नंबर 12- अनिता देवीवॉर्ड नंबर 13- पूनम देवी वॉर्ड नंबर 14- अमित कुमार वॉर्ड नंबर 15- सुभावती देवी
बक्सर के परिणाम
बक्सर का परिणाम यहां देखेंचौसा मुख्य पार्षद- किरण देवी- 2175 - विजेताआशा देवी- 1334 - उप विजेताब्रह्मपुर उप मुख्य पार्षदचंद्र भूषण सिंह- 2222 - विजेताआरती देवी- 2190 - उप विजेताबक्सर मुख्य पार्षदकमरून निशा- 17869 - विजेतामाया देवी- 15893 - उप विजेता
बैरगनिया नगर परिषद पर सिंधु गुप्ता की जीत
सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर सिंधु गुप्ता ने 5910 वोट हासिल जीत हासिल की है जबकि उनके प्रतिद्वंदी मधु कुमारी को 3381 वोट हासिल हुए हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर धीरज कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।
मुजफ्फरपुर के 6 नगर निकायों के नतीजे आए
साहेबगंज नगर परिषद की सभापति पद पर कलावती देवी, उपसभापति पद पर मो. अलाउद्दीन, सकरा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर हैदर अली, उप मुख्य पार्षद पद पर रणवीर कुमार सिंह, सरैया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर कुमारी अर्चना, उप मुख्य पार्षद पद पर दिलीप कुमार, तुर्की कुढ़नी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर मनीषा रानी, उप मुख्य पार्षद पद पर फुलदेव कुमार, बरूराज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर बच्ची देवी, उप मुख्य पार्षद पद पर नसरुद्दीन राय, मीनापुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर पूनम देवी, उप मुख्य पार्षद पद पर विनोद पासवान विजयी हुए हैं।
जीत के बाद कटिहार में मना जीत का जश्न
कटिहार जिले की पांच नगर पंचालत चुनाव के परिणाम की अधिकारिक घोषणा के जीते पार्षदों का जश्न शुरू हो गया है। मनिहारी से मुख्य पार्षद की सीट पर राजेश कुमार यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं उप मुख्य पार्षद पर शुभम कुमार पोद्दार ने जीत दर्ज की है।
जमुई नगर परिषद से जीते वार्ड पार्षदों की सूची
सिकंदर साह, रवि सिंह, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुंदरी देवी, अहिल्यादेवी, अलका सिंह, गोपाल पंडित, श्रीकांत, सीता राम साह, राजेश ठाकुर, मीना सिंह, फिरोज आलम उर्फ डिसू, सिंपी देवी, कंचन सिंह, अशोक तांती, अभिलाषा कुमारी, समाज बानो, राकेश कुमार, ममता देवी, देवी देवी, संजय पासवान, बंदना देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, नजमा खातून, अफरोज आलम, साबिन रैन, रूबी देवी और साधना सिंह।
JDU प्रदेश महासचिव की पत्नी बनीं मुख्य पार्षद
भोजपुर के पीरो नगर परिषद के मुख्य पार्षद के पद पर किरण देवी की एक तरफा बड़ी जीत हुई है। किरण देवी जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय की पत्नी हैं। वहीं जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर संतोष कुमार यादव ने जीत दर्ज की है जबकि शाहपुर मुख्य पार्षद की सीट पर जुगनू देवी जीतीं है। इस सीट पर पहले से इनके पति मंटू सोनार का कब्जा था।
बक्सर नगर परिषद सीट से कमरून निशा बनीं मुख्य पार्षद
बक्सर जिले के अंतर्गत बक्सर नगर परिषद सीट से कमरून निशा करीब डेढ़ हजार मतों के अंतर से मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। वहीं, मोतिहारी के चकिया नगर परिषद के दो वार्ड का परिणाम टाई हो गया है। अब चकिया में वार्ड नंबर 15 व 21 के वार्ड पार्षद का लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
फतुहा नगर परिषद के वॉर्ड के रिजल्ट
वार्ड 11 से सुजाता देवी, वार्ड 12 से दीपक कुमार, वार्ड 13: सोनामतीदेवी (निविरोर्ध), वार्ड 14 से सुबीला देवी, वार्ड 15 से पूनम देवी (निर्विरोध), वार्ड 16 से संतोष कुमार चंद्रवंशी, वार्ड 17 से बेबी देवी, वार्ड 18 से संजय यादव ऊर्फ संजू, वार्ड 19 से नागेंद्र राय, वार्ड 20 से संजीव कुमार ऊर्फ बबलू, वार्ड 21 से अवधेश यादव, वार्ड 22 से मिंटू भाई, वार्ड 23 से ठाकुर प्रसाद तांती, वार्ड 24 से संगीता देवी, वार्ड 25 से संजय कुमार (चाय वाला) (निर्विरोध), वार्ड 26 से वीणा देवी (निर्विरोध) जीते हैं।
बक्सर नगर परिषद से वार्ड विजेताओं की सूची
बक्सर नगर परिषद से वार्ड के क्रमवार विजताओं के नाम इस प्रकार हैं- वार्ड संख्या 1- राजकुमारी देवी, वार्ड संख्या 2- अजय चौधरी, वार्ड संख्या 3- पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 4- झब्बू राय, वार्ड संख्या 5- दीपक सिंह, वार्ड संख्या 6- शकुंतला देवी, वार्ड संख्या 7- रेखा देवी, वार्ड संख्या 8- सरिता देवी, वार्ड संख्या 9- संतोष राम, वार्ड संख्या 10- राहुल यादव, वार्ड संख्या 11- दिलीप कुमार गोंड, वार्ड संख्या 12- संतोषी देवी, वार्ड संख्या 13- आशा तिवारी, वार्ड संख्या 14- उषा देवी, वार्ड संख्या 15- कालिंदी देवी और वार्ड संख्या 16- सपना कुमारी।
मंत्री की मां चुनाव चुनाव हारीं
छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात से सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की माता कलावती देवी चुनाव हार गई हैं। उन्हें मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से हराया है।
मोतिहारी नगर परिषद चुनाव परिणाम
मोतिहारी के चकिया नगर परिषद और सुगौरी नगर पंचायत चुनाव परिणाम आ गए हैं। चकिया नगर परिषद में मुख्य पार्षद के पद पर पवन कुमार और सुगौली नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के पद पर मंजू देवी ने जीत दर्ज की है।
गोपालगंज नगर पंचायत में लक्ष्मी देवी और हरेश महतो जीते
गोपालगंज की मीरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर -1 से लक्ष्मी देवी, वार्ड-2 से हरेश महतो जीते हैं। नगर परिषद गोपालगंज के वार्ड 9 से पार्षद कृति कुमारी जीती है। वार्ड 10 से राहुल कुमार को दोबारा जीत मिली है।