Bihar Municipal Election: निकाय चुनाव में पहले चरण की वोटिंग आज, जानिए कब और कहां आएगा रिजल्ट

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 18, 2022, 07:26 AM IST

Bihar Municipal Corporation Election Date, Counting, Result: बिहार में निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत आज मतदान हो रहा है, दूसरे चरण में मतदान 20 दिसंबर को होगा। बिहार निकाय चुनाव के नतीजे 28 और 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Municipal Corporation Election 2022, Bihar Nikay Chunav 2022 Date, Bihar Nikay Chunav Result, News Update: बिहार नगर निगम चुनाव 2022 के लिए आज पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं । घोषित कार्यक्रम के अनुसार, बिहार नगरपालिका चुनाव दो चरणों में 224 नगरपालिका सीटों के लिए होंगे। दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर को होगा। पहले चरण के मतदान की मतगणना 20 दिसंबर मंगलवार को होगी। दूसरे चरण के मतदान की मतगणना शुक्रवार 30 दिसंबर को होगी। पिछली चुनाव की तरह इस बार भी किसी उम्मीदवार को पार्टी विशेष के चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

Bihar Nikay Chunav

बिहार निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

सात बजे से शुरू हुआ मतदान

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान ईवीएम से हो रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश और निर्देश जारी किए हैं। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। नियमानुसार मतदान की तारीख को मतदान केंद्र के करीब 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।

End of Feed